चंद घंटों में इतनी बारिश हुई, बांध के छह गेट खोलना पड़े

0

Jaihind news
प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। इंदौर में करीब 26 घंटे से बारिश हो रही है। यशवंत सागर बांध में इतना पानी जमा हो गया कि शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे छह गेट खोलना पड़े।

पानी छोड़ने के बाद वहां विहंगम दृश्य बना हुआ है। जैसा देश के बड़े जलप्रपात और बांध पर दिखाई देता है। यहां से गुजरने वाले लोग रुक कर दृश्य को देख रहे हैं। नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों का दल भी यहां निगरानी रखे हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here