आपका शहरकॅरियर/ एजुकेशन

भाजपा अध्यक्ष को बताएंगे स्कूलों की मनमानी

Jai Hind News
Indore
स्कूलों द्वारा फीस के लिए बनाए जा रहे दबाव के विरोध में पालक शासन, प्रशासन से लेकर नेताओं और कोर्ट तक में गुहार लगा रहे हैं। अपनी समस्याएं बताने के लिए पालक भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के पास जाकर समस्या का निराकरण करने का निवेदन करने वाले हैं।
जागो भारत जागो अभियान के तहत जागृत पालक संघ के लोग और दर्जनों पालक 19 सितंबर शनिवार शाम 6:30 बजे जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे एवं अध्यक्ष रणदिवे को अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे। ताकि वे समाधान करने में मदद दे सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button