भगवान महावीर का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए वर्चुअल महारैली

Jai Hind News
Indore/Dewas

– दो लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद
देवास। भगवान महावीर के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए 13 दिसम्बर को शाम 7.30 बजेे से रात्रि 9 बजे तक फेसबुक, यू ट्यूब, इंस्ट्राग्राम, पारस चैनल एवं जिनवाणी चैनल के माध्यम से महावीर संदेश वर्चुअल महारैली का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस रैली को भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन रत्न अतिवीर सुरेश जैन, रितुराज सम्बोधित करेंगे।

भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर डॉ. प्रमोद जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण के 2547 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी उनके द्वारा बताये गये सत्य, अहिंसा, अनेकांत एवं स्यादवाद के सिद्धांत आज भी प्रासांगिक है ओर इन पर चलकर या इन्हें अपनाकर हम मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का मार्ग अपनाकर अंगे्रजो की दासता से देश को आजादी दिलाई। भगवान महावीर के सिद्धांत हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं, उनके उपदेशों से हमें वर्तमान की समस्याओं सेे निजात मिल सकती है। क्योंकि भगवान महावीर की वाणी विश्वशांति, सद्भावना और समन्वय में सहायक है और भगवान महावीर की शिक्षाएं मानव को श्रेष्ठ मानव बना सकती है।

ऐसी ही प्रेरक जानकारियों के लिये अवश्य ही 13 दिसम्बर की महारैली में सम्मिलित हो, इस रैली में 12 वर्ष की आयु से लेकर 80 वर्ष तक की आयु के 2 लाख से अधिक लोग सम्मिलित होने जा रहे हैं। सत्य और अहिंसा की साधना ने भगवान महावीर को विश्व वंदनीय बना दिया तथा जियो और जीने दो के उद्घोष ने प्राणी मात्र को जीवनदान दे दिया।

भगवान महावीर स्वामी के जीवन चरित्र एवं संदेशों को घर घर तक पहुंचाने के लिए एक पुस्तिका का भी निर्माण भारतीय जैन मिलन द्वारा किया गया है तथा इसका विमोचन कर वितरण घर घर किया जा रहा है यह पुस्तिका सभी जिनमंदिरों तथा स्थानकों पर उपलब्ध है।

मानव कल्याण के लिए भगवान महावीर स्वामी के उपदेश सर्व समाज केे लिए हितकारी है, संपूर्ण विश्व में शांति, सद्भाव के साथ अहिंसामयी वातावरण हो, हमें उनकी शिक्षाएं जन जन तक पहुंचानी होगी और यही लक्ष्य तथा उद्देश्य भारतीय जैन मिलन का है। इसमें सभी जैन समाज के लोगों के साथ हम सभी समाजजनों को जुडऩा होगा। तथा विश्व शांति केे लिए प्रयास करना होगा। जैन मिलन शाखा देवास के अध्यक्ष वीर आर.सी. जैन, मंत्री मुुकेश जैन बांझल तथा महिला मिलन देवास की अध्यक्षा वीरांगना लक्ष्मी जैन, मंत्री स्वर्णलता जैन ने जैन समाज के सभी वर्गो तथा समस्त नागरिकों सेे अपील की है कि 13 दिसम्बर को अवश्य ही इस महारैली में सम्मिलित होकर भगवान महावीर के बताये रास्ते का अनुकरण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *