भाजपा महिला मोर्चा का हल्दी कुमकुम, नारी शक्ति का किया सम्मान

0

Jaihindnews.com

Indore

25 जनवरी, 2021 रविवार को भाजपा महिला मोर्चा नगर महामंत्री डॉ श्रद्धा दुबे द्वारा महिलाओं के लिए हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम रखा गया। एमआईसी मेम्बर राजेन्द्र राठौर के मुख्य आतिथ्य में निर्णायक सुनीता जायसवाल की उपस्थिति में महिला मोर्चा का हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम न्यायनगर जंगलीदास आश्रम,सुखलिया में रखा गया। इसमें शहर की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। साथ ही राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में 60 बालिकाओं जिन्हें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत पार्लर, सिलाई एवं ड्रॉइंग का प्रशिक्षण दिया गया, उन्हें भी सम्मानित किया गया। 25 जनवरी मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में 18 वर्ष के नए मतदाताओ को मतदाता पत्र वितरित किये गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here