कांग्रेस के दिग्गज नेता महेश जोशी का निधन, 10 अप्रैल को इंदौर में होगी अन्त्येष्टि

0

Jai Hind News, Indore

10 april 2021

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी का भोपाल में शुक्रवार रात 10:00 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 10 अप्रैल , शनिवार को उनके इंदौर स्थित निवास E-1 ओल्ड पलासिया से दोपहर 1 बजे रामबाग मुक्तिधाम जाएगी।
मीडिया समन्वयक  नरेंद्र सलूजा के मुुताबिक उनका जन्म राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में हुआ था। एक सप्ताह पूर्व ही वह 82 वर्ष के हुए थे। पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे। भोपाल व दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
श्री महेश जोशी 1962 में पहली बार पार्षद बने थे। प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ में मंत्रिमंडल में सदस्य के रूप में उन्होंने काम किया। वर्षों तक वे 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रहे।
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रहे। मध्य प्रदेश की राजनीति के केंद्र बिंदु रहे। पचमढ़ी में संपन्न अ.भा.कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन की कमान उनके हाथ में रही।
लंबे समय तक मध्य प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री भी रहे। उनके निधन से पूरे राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। देश भर में सभी राजनेताओ से उनका आत्मीयता का रिश्ता रहा। उनके निधन से कांग्रेस के एक युग की समाप्ति हो गई। उनका निधन कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here