इंदौर। पागनिसपागा स्थित बाल निकेतन संघ अपने बेहतरीन अकादमिक परिणाम और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। पिछले साल हुए खेलो इंडिया गेम्स में बाल निकेतन संघ की दसवीं की छात्रा समृद्धि ने कांस्य पदक जीतकर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया। समृद्धि की इस उपलब्धि का जश्न मनाने और बच्चों में खेलों में प्रति उत्साह को दोगुना करने के लिए बाल निकेतन संघ में वार्षिक खेल महोत्सव का अयोजन किया जाएगा। रविवार 10 दिसंबर 2023 को होने वाले इस वार्षिक खेल महोत्सव में योग, व्यायाम, एरोबिक्स सहित अलग अलग खेलों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही समृद्धि द्वारा जिमनास्टिक का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में बीसीसीआई के पूर्व सेक्रेटरी संजय जगदाले और मुख्य अतिथि के रूप में पद्म श्री सुनील दोषी शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद विजेताओं को और समृद्धि को सम्मानित करेंगें।