10वीं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप: तीरंदाजी में मालवा का सटीक निशाना, 6 बच्चों ने जीते पदक

इंदौर मालवा हमेशा से ही प्रतिभाओं का गढ़ रहा है अनूठी संस्कृति के साथ साथ अब खेल में भी यह अपना लोहा मनवा रहा है। 3 फरवरी से 5 फरवरी 2024 तक उज्जैन में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिध्व कर रहे तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। उज्जैन की राज आर्चरी एकेडमी के इन बच्चों अलग अगल आयु वर्गों में स्वर्ण पदक एवं रजत पदक हासिल किए। यूथ गेम्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में खो- खो, बैडमिन्टन, कबड्डी और तीरंदाजी जैसे कई खेल शामिल किए गए थे।

राज आर्चरी एकेडमी के कोच श्री मनोज सिंह राजपूत ने बताया, “यूथ गेम्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस 10वीं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश के 6 बच्चों का चयन हुआ था यह बहुत गर्व का विषय है कि ये बच्चे हमारी संस्था से हैं। समीर यादव ने अंडर 19 वर्ग के रिकर्व राउंड में स्वर्ण, तमन्ना राजपूत ने अंडर 17 वर्ग के रिकर्व राउंड में स्वर्ण, चिरंजीवी डामोर अंडर 09 वर्ग के कंपाउंड बो में स्वर्ण, शिवेन्द्र डामोर ने अंडर 14 वर्ग के रिकर्व राउंड में स्वर्ण, प्रतीक महेंद्र शर्मा ने अंडर 14 वर्ग के इंडियन राउंड में स्वर्ण और श्रेष्ठ चंद्रेश यादव ने अंडर 14 वर्ग के इंडियन राउंड में रजत पदक जीतकर न केवल संस्था का बल्कि पूरे प्रदेश एवं देश का नाम रौशन किया है। हमारा लक्ष्य बेहतर खिलाड़ी देकर तैयार करना है, हाल ही में नेपाल में हुई अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में समीर, चिरंजीवी और शिवेंद्र ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।”

राज आर्चरी एकेडमी की प्रेसिडेंट श्रीमती शर्मीला बालसे ने इस मौके पर हर्ष जाहिर करते हुए कहा, “हमें बेहद ख़ुशी है कि हमारी अकेडमी के इन बच्चों ने राष्ट्रीय मंच पर इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारा उद्देश्य खेल और खिलाडियों को बेहतर कर देश के सॉफ्ट पॉवर में योगदान देना है। कई ऐसे मार्मिक क्षण है जिनको देखकर हमें रोमांचित महसूस होता है। महू के पास एक छोटे से गाँव से निकले बच्चे प्रतीक महेंद्र शर्मा ने अपने गाँव के इतिहास का पहला पदक जीता है, जिसका जश्न पूरे क्षेत्र में मनाया गया। हम सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बहुत बहुत शुभकामनाएं देते हैं।”


Warning: printf(): Too few arguments in /home/u178927249/domains/jaihindnews.com/public_html/wp-content/themes/formal-news/inc/template-tags.php on line 66

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *