ताजा खबर

पंजाब के मुक्तसर मे अवैध पटाखा फैक्ट्री मे धमाके से हुई 5 लोगो की मौत

पंजाब: गुरुवार देर रात पंजाब के मुक्तसर साहिब इलाके मे एक पटाखा फैक्ट्री मे अचानक से बड़ा धमाका हुआ| घटना मे 5 लोगो की मौत हो गयी और 34 लोग घायल है| सूत्रों के मुताबिक यह घटना रात डेढ़ बजे की है|

जैसे ही धमाका हुआ ईमारत का एक हिसा ढह गया, जिसके नीचे दब कर 5 लोगो की मौत हो गयी| मलबे से 29 वर्कर को निकाला जा चूका है| अनुमान लगाया जा रहा है की मलबे मे अभी भी कुछ फसे हो सकते है| धमाके के दौरान फैक्ट्री मे लगभग 40 से 50 कर्मचारी मौजूद थे| अभी तक मृतकों की पहचान नही हो पाई है|

धमाके के बाद स्थानीय लोग जानकारी मिलते ही मौके पर पहुचे और पुलिस को सूचित किया| सुचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी, फायर ब्रिगेड और राहत बचाव दल मौके पर पहुचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर लोगो को बचाया गया|

डीएसपी ने सुचना दी है की घायलों को सिविल अस्पताल मे भर्ती किया गया है और गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों का एम्स बठिंडा मे इलाज चल रहा है|

यह घटना लांबी विध्यांसभा शेत्र के सिंहवाला गाँव मे हुई| जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री तरसेम सिंह नाम के व्यक्ति की है| सूचना के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री को प्रशासन की ओर से चलाने की अनुमति नही है एवं फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही है| धमाके के बाद से ही ठेकेदार फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है|

कर्मचारी अरुण ने बताया की सारे कर्मचारी रात की शिफ्ट के बाद सो रहे थे तब ही अचानक से एक भीषण धमाका हुआ और कुछ लोग मलबे मे दब के रह गए| पुलिस के मुताबिक रात मे पटाखों मे आग लगने से धमाका हुआ| स्थानीय लोगो का कहना है कि धमाके की आवाज़ कई किमी तक सुनाई दी थी|

मुक्तसर के एसएसपी ने बताया की यह फैक्ट्री का सेट-अप दो भागो मे विभाजित है: एक भाग मे पटाखों का निर्माण होता और दुसरे मे उनकी पैकेजिंग होती है| फैक्ट्री मे काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी उत्तर प्रदेश और बिहार के है| पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है, साथ ही प्रशासन ने अपराधियों पर करवाई करने का फैसला लिया है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button