अमेरिका में मना अभूतपूर्व दीपावली उत्सव 

  • भारतीय संस्कृति के अनुरूप मेयर वर्गेनो ने रखा कार्यक्रम 
  • फन फेयर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम 

न्यू जर्सी के वेन टाउनशिप के मेयर वर्गेनो द्वारा दीपावली का उत्सव वेन सिटी हॉल में मनाया गया। इसमें कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सबसे ख़ास बात यह थी की इसमे कई देशों  लोगों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया। अलग अलग गतिविधियों के बीच एक फन फेयर रखा गया, विभिन्न स्टॉल लगाए गए और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

प्रारंभ में बच्चों और युवाओं द्वारा दोनों देशों का राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में मेयर वर्गेनो ने कहा कि भारतीय हिंदू समाज ( जो वैध वीजा, ग्रीन कार्ड या सिटिजनशिप में है ) की सबसे खास बात यही है कि वो जिस देश में रहते हैं वहां के नियम कानून का पालन करते हैं, पूर्ण रूप से टैक्स जमा करते हैं और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होते। 

कार्यक्रम का संचालन निराली चौकसी द्वारा किया गया। युवा समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए आदित्य चौकसी ने अपने उद्बोधन में दीपावली पर्व की महत्ता बताते हुए सभी को यह बताया कि पर्व कैसे मनाया जाता है । भारतीय समाज द्वारा फ्री हीना मेंहदी स्टॉल लगाया गया, जिसमें विभिन्न देशों की महिलाओं और कई युवकों ने भी मेहंदी लगवाई।  फ्री फेस पेंट में कई बच्चों ने भारतीय तिरंगा बनवाया। भारतीय देशभक्ति गीत पर नृत्य कार्यक्रम किए गए। नीना जैन, लाइफ कोच और दूरदर्शन एंकर ने बताया कि वेन टाउनशिप के मेयर के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपरा को निभाते हुए अति सुंदर आयोजित किया। 

 

Leave a Comment