– आप भी जानकर हैरान हो जाएंगे असाधारण उम्र वाले मगरमच्छ की कहानी
है ना चौंकाने वाली जानकारी। लेकिन पूरी तरह सच। बात यहां इंसान की नहीं, बल्कि ऐक ऐसे प्राणी की हो रही है जिसने लंबी उम्र के मामले में रिकॉर्ड कायम किया है। ऐसे कम ही प्राणी होते हैं जो प्रकृति द्वारा दी गई उम्र को चुनौती देते हैं। इन्हीं में से एक है नाइल मगरमच्छ हेनरी। इसकी उम्र 124 वर्ष से भी ज्यादा बताई जा रही है। प्राणी विशेषज्ञों के मुताबिक यह अपने आप में विशेष है कि किसी मगरमच्छ की उम्र इस आकड़े को पार कर चुकी है। यह दुनिया का सबसे उम्रदराज मगरमच्छ बताया जा रहा है।
आज भी स्वस्थ और सक्रिय
हेनरी के बारे में बताया जाता है कि इसका जन्म वर्ष 1900 के आसपास दक्षिणी अफ्रीका में हुआ था और 1903 तक यह अफ्रीका के जंगलों में रहता था। इसके बाद करीब 1985 में इसे कन्जर्वेशन क्षेत्र में रखा गया। आज भी यह पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय है और लोग इसके भारी शरीर और आकार देखकर दांतों तले अंगुलियां चबा लेते हैं।
10 हजार बच्चों का पिता
हेनरी की असाधारण उम्र तो चौंकाने वाली है ही, लेकिन इसी के साथ एक और बात बेहद खास है। वह यह कि हेनरी लगभग 10 हजार बच्चों का पिता हो सकता है। हेनरी की देखभाल करने या इसकी दिनचर्या की निगरानी करने वाले लोगों का कहना है कि वह अपने जीवन में 6 मादा मगरमच्छ से प्रजनन कर चुका है और उसके लगभग 10 हजार बच्चे हो सकते हैं।

रिसर्च का विषय
प्राणी विशेषज्ञों का कहना है कि हेनरी का लंबा जीवन यह बताता है कि ‘कन्जर्वेशन का महत्वपूर्ण है”। इससे साबित होता है कि अगर रैपटाइल्स को भी अनुकूल स्थितियां प्रदान की जाए तो वह लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकता है। उसका जीवन आकर्षण का केंद्र ही नहीं बल्कि रिसर्च का विषय भी है कि एक मगरमच्छ कई पीढ़ियों तक जीन पर असर डाल सकता है। जहां एक ओर उम्र बढ़ने के साथ प्राणियों की प्रजनन क्षमता घटती है, वहीं पर हेनरी ने कई पीढ़ियों की मादा मगरमच्छ के मिलकर मगरमच्छ की नई पीढ़ियों को आकार दिया है।
