सिनेमाघरों में गूँजा ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ का नारा! : ‘बॉर्डर 2′ ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

Jai Hind News, Mumbai

हिंदुस्तानी सिनेमा में कई फिल्में बनी हैं जाे सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक भावना, एक इतिहास बन जाती हैं। इसी कड़ी में एक मूवी और शामिल हाे गई है ‘बॉर्डर 2’। इससे पहले 1997 में ‘बॉर्डर’ आई थी, अब 29 साल बाद एक बार फिर सनी देओल अपने पुराने अंदाज में नगर आए हैं। इस फिल्म ने रिलीज हाेते ही ऐसी धूम मचाई, जिसकी कल्पना खुद सनी और निमार्ताओं ने नहीं की थी। महज एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। 300 कराेड़ का कलेक्शन कर चुकी इस मूवी ने देश भर में देशभक्ति की एक नई लहर पैदा कर दी है। 

ऐतिहासिक धमाका : बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ पार
एक ही हफ्ते में  ‘बॉर्डर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। शनिवार और रविवार की एडवांस बुकिंग को देखते हुए यह फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर बढ़ रही है। फिल्म की इस जबरदस्त कमाई ने कई बड़ी फिल्माें जैसे ‘पठान’ और ‘गदर 2‘ आदि काे पीछे छोड़ दिया है। उम्मीद है आने वाले दिनाें में यह कई रिकाॅर्ड और ताेड़ेगी।

‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे गूँजे, सिनेमाघर बने जंग के मैदान
फिल्म में देश के लिए जान देने वाले वीर शहीदाें की असल कहानी बताई गई है। जिन्हें लाेग भावनात्त्मक रूप से काफी पसंद कर रहे हैं। मल्टीप्लेक्स या सिंगल स्क्रीन थिएटर का माहाैल ही बदला हुआ लग रहा है। फिल्म के दाैरान दर्शक कई बार अपनी सीटों से उठकर तालियां बजा रहे हैं, साथ ही ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे भी लगा रहे हैं। ऐसे सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जहाँ दर्शक फिल्म के भावुक दृश्यों को देखकर फूट-फूट कर रोते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि यह पहला माैका नहीं है जब दर्शन फिल्म काे देखकर भावुक हाे रहे हैं लेकिन काफी समय बाद इस तरह की दीवानगी और भावुकता दिखाई दे रही है।

रोंगटे खड़े कर देने वाले शाॅट्स और डायलाॅग्स

भारी-भरकम डायलॉग्स और लोंगेवाला की उस ऐतिहासिक लड़ाई के आधुनिक फिल्मांकन ने युवाओं के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। खास ताैर पर सनी देओल ने जाे डायलाॅग्स काे जाे टच दिया है, वाे अद्भुत है। दर्शकाें का कहना है कि “यह फिल्म नहीं, बल्कि जवानों के बलिदान का चित्रण है। इसे देखते हुए ऐसा लगता है जैसे हम खुद सीमा पर खड़े होकर दुश्मनों का मुकाबला कर रहे हैं।”

अमर हाे गई ’असली वीरों की कहानी‘
फिल्म के निदेशक अनुराग सिंह ने अनसुने नायकों की कहानी काे इस तरह बयां किया है कि सारे किरदार जीवंत हाे उठे, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। फिल्म में युद्ध दिखाने के साथ ही एक सैनिक के घर की पीड़ा, उसके पीछे छूट गए परिवार और उसका दर्द इतनी बारीकी से पिरोया गया है कि  सभी की आंखे नम हाे जाती है। सनी देओल द्वारा निभाया गया ‘मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी’ का किरदार हमेशा लाेगाें के जहन में रहेगा।

यह भी तय है कि इस फिल्म का असर सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं रहेगा। ‘बॉर्डर 2’ के बाद देश के युवाओं में भारतीय सेना (Indian Army) में शामिल होने का जज्बा जागना और देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना पैदा हाेना लाजमी है।

इसिलए देखें यह फिल्म . . . 

इतिहास से जुड़ाव: यह फिल्म हमारी नई पीढ़ी को 1971 के युद्ध की वीरता से रूबरू कराती है।

सनी देओल का परफॉर्मेंस: आज भी देशभक्ति वाले किरदारों में उनका कोई मुकाबला नहीं है।

शानदार वीएफएक्स (VFX): युद्ध के दृश्य इतने असली लगते हैं कि आप अपनी पलकें नहीं झपका पाएंगे।

 

Leave a Comment