आम आदमी की जेब पहले से ज्यादा खाली हाेने वाली है या फिर थाेड़ी राहत मिलेगी, यह सवाल आज हर भारतीय के दिमाग में घूम रहा है। मामला बजट से जुड़ा है जाे 1 फरवरी को वित्त मंत्री संसद में पेश करने वाली हैं। बजट 2026 कैसा हाेगा, इसकी प्रतिक्रिया बाद में मिलेगी लेकिन उससे पहले ही आज रात 12 बजे से कई नियमाें में बदलाव हाे सकता है। आपकी जिंदगी और जेब से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं। जिनके कारण आपकाे मेहनत से की हुई गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।
1. रसोई गैस (LPG) की कीमतों में बदलाव
अपने निधारित शेड्यूल के अनुसार या समय-समय पर पेट्रोलियम कंपनियां गैस के दाम में संशाेधन करती हैं। सूत्रों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। मिडिल क्लास को डर है कि कहीं बजट से पहले महंगाई का एक और बोझ न डाल दिया जाए। यह बात भी आम लाेगाें काे खाए जा रही है कि जब दाम कम हाेने का सवाल नहीं उठता, हाेंगे भी ताे थाेड़े और बढ़े ताे ज्यादा बढ़ाए जाते हैं।
2. FASTag का नया ‘नो-केवाईसी’ नियम
FASTag की KYC अपडेट नहीं करना अब बेहद भारी पड़ सकता है। अगर आपने भी अपडेट नहीं किया ताे आज रात के बाद आपका टैग ब्लैकलिस्ट भी हो सकता है। इसका मतलब है कि टोल प्लाजा पर आपको दोगुना टैक्स देना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इसके लिए 31 जनवरी की डेडलाइन तय की थी। संभव है कि 1 फरवरी 2026 से नए नियमाें के तहत आम लाेगाें की जेब पहले से ज्यादा खाली हाेगी।
3. क्रेडिट कार्ड चार्जेस और रिवॉर्ड पॉइंट्स
क्रेडिट कार्ड आज लगभग हर आदमी की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। इसमें हाेने वाला छाेटा सा बदलाव भी हर इंसान की जेब पर बड़ा असर डालता है। SBI कार्ड और ICICI बैंक समेत कई बड़े बैंकों के क्रेडिट कार्ड नियम आज रात से बदलने की संभावना है। अब रेंट पेमेंट (किराया भरने) या यूटिलिटी बिल भुगतान पर लगने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स कम कर दिए गए हैं और ऐसा माना जा रहा है िक कुछ ट्रांजैक्शन पर एडिशनल फीस भी वसूली जाएगी।
4. सोशल मीडिया और सिम कार्ड के नए सुरक्षा नियम
टेलीक्युिनकेशन विशेषज्ञाें के मुताबिक TRAI के नए निर्देशानुसार, आज रात से सिम कार्ड और मैसेजिंग से जुड़े कुछ नए सिक्योरिटी फीचर्स अपडेट हाे सकते हैं। फर्जी कॉल्स और स्पैम मैसेज को रोकने के लिए टेलिकॉम कंपनियां अब ज्यादा सख्ती बरतेंगी, जिससे पुराने हैंडसेट्स पर मैसेजिंग में कुछ देरी हो सकती है। यह बदलाव कई मामलाें में बेहद महत्वपूर्ण साबित हाेगा।
5. इनकम टैक्स और सेविंग को लेकर आखिरी मौका
1 फरवरी 2026 काे कल बजट आने वाला है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कल टैक्स स्लैब में बदलाव हो सकता है। संभव है कि टैक्स स्लैब 10 लाख रुपए तक हाे जाए। लेकिन माैजूदा टैक्स राशि की बचत के लिए रात 12 बजे तक आप पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत कुछ जरूरी निवेश (Investments) कर सकते हैं, ताकि भविष्य में टैक्स बचत का लाभ मिल सके। आर्थिक और वित्त मामलाें के विशेषज्ञ अधिकतर ही ऐसे समय में कई तरह के निवेश कर टैक्स बचाने की सलाह देते हैं।
(जानकारी : इंटरनेट व अन्य माध्यमाें से। नियमाें में बदलाव संबंधी जानकारी पूर्णत: पुष्ट न हाेकर अनुमानित है।)