शैल्बी हॉस्पिटल ने किया डबल किडनी ट्रांसप्लांट

इंदौर: शहर में पहली बार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शैल्बी हॉस्पिटल की ट्रांसप्लांट टीम ने ब्रेन डेड डोनर से प्राप्त दोनों किडनियों का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण एक ही दिन में दो अलग-अलग मरीजों में किया। SOTTO के नियमों के अनुसार पहली किडनी शैल्बी हॉस्पिटल को प्राप्त हुई, जिसका सफल प्रत्यारोपण शीघ्र ही कर दिया गया।

इसके पश्चात सूचना प्राप्त हुई कि दूसरी किडनी अन्य केंद्र पर मरीज की गंभीर स्थिति के कारण प्रत्यारोपित नहीं हो पा रही है और उसे शैल्बी हॉस्पिटल को रीलोकेट किया जा रहा है। अस्पताल की टीम ने त्वरित निर्णय लेते हुए वेटिंग लिस्ट में उपलब्ध उपयुक्त मरीज से संपर्क किया, उन्हें स्थिति समझाई और सहमति प्राप्त कर दूसरी किडनी का भी सफल प्रत्यारोपण किया। इस प्रकार, एक ही दिन में दो सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर शैल्बी हॉस्पिटल ने शहर में एक नई मिसाल कायम की है। इस सफलता में ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. विनीत नाजा जैन तथा नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. राहुल शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अतिरिक्त टीम के अन्य सदस्यों- डॉ. शशांक चौरसिया, डॉ. विवेक चंद्रावत एवं डॉ. विभोर अकोतिया – का भी विशेष योगदान रहा। ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेशन में हेमलता की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके कुशल समन्वय से पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ विवेक जोशी (मेडिकल सुपरिटेंडेंट), वेंकटेश्वर (सीओओ) एवं अभिषेक चौरसिया (डिप्टी सीएओ) का विशेष सहयोग रहा, जिनके मार्गदर्शन में यह जटिल प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई।

अस्पताल प्रबंधन ने डोनर के परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक निर्णय ही अंगदान के महत्व को समाज में आगे बढ़ाते हैं।

Leave a Comment