इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन डिनर के दौरान आयोजित हो रहा है, जिसमें मेहमानों को महाराष्ट्र के पारंपरिक और प्रामाणिक व्यंजनों का अनूठा अनुभव मिल रहा है।
एसेंशिया लग्ज़री होटल में आयोजित इस फूड फेस्टिवल में महाराष्ट्र की अलग-अलग रीजनल खाने की कल्चर और कलाओं का संगम देखने को मिलेगा। इस मौके पर इंदौर वालों को कई तरह के स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद चखने को मिलेगा।
एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ छवि कुमार ने बताया कि “इस फूड फेस्टिवल में महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों की डिशेज़ होंगी। फेस्टिवल की खास बात इसके लाइव काउंटर्स हैं, जहां वड़ा पाव, मिसल पाव और ठेचा जैसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड व्यंजन ताजे और गरमा-गरम परोसे जा रहे हैं। इन लाइव स्टेशनों के माध्यम से मेहमानों को महाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड कल्चर का असली अनुभव दिया जा रहा है l सावजी चिकन या मटन रस्सा, पुणे इलाके से मिसल पाव, वड़ा पाव और पूरन पोली; जलगांव से शेव भाजी, भरिता (बैंगन से भरी) और चिकन वड़े और सोल कढ़ी; औरंगाबाद से नान कालिया, दालिम्बी उसल और लोकल बिरयानी शामिल होंगे। ये डिश महाराष्ट्र की रिच खाने की परंपरा को दिखाएंगी।”
एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर के जनरल मैनेजर श्री शिवेंद्र सिंह के अनुसार, “यह फूड फेस्टिवल सिर्फ भोजन का अनुभव नहीं बल्कि महाराष्ट्र की संस्कृति, परंपरा और स्वाद की एक संपूर्ण यात्रा है, जिसे मेहमानों को बहुत पसंद आ रहा हैं। इस फूड फेस्टिवल का उद्देश्य अतिथियों को महाराष्ट्र की समृद्ध खानपान परंपरा, संस्कृति और असली स्वाद से रूबरू कराना है। होटल परिसर को पारंपरिक महाराष्ट्रीयन थीम पर सजाया गया है, जिससे मेहमानों को एक जीवंत सांस्कृतिक माहौल का अनुभव मिल सके।”
हेल्दी ब्रेकफास्ट की नई पहल

आगे जनरल मैनेजर श्री शिवेंद्र सिंह ने बताया की – इसी के साथ, एसेंशिया लग्ज़री होटल ने अपने मेहमानों के लिए नियमित रूप से हेल्दी ब्रेकफास्ट काउंटर की भी शुरुआत की है। इस काउंटर पर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से तैयार किए गए व्यंजन परोसे जा रहे हैं।
इसमें इम्युनिटी बूस्टर प्रिपरेशन, शुगर-फ्री विकल्प, हेल्दी जूस और हर्बल टी जैसे संतुलित और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य मेहमानों को स्वाद के साथ-साथ सेहतमंद और संतुलित आहार प्रदान करना है, ताकि वे अपने दिन की शुरुआत एक बेहतर और एनर्जेटिक तरीके से कर सकें।
एसेंशिया लग्ज़री होटल की यह दोनों पहल—महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल और हेल्दी ब्रेकफास्ट—मेहमानों को विविधता, स्वाद और स्वास्थ्य का बेहतरीन अनुभव प्रदान कर रही हैं।