इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ वास्तुकला एवं डिज़ाइन क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीकों से प्रतिभागियों को परिचित कराना है। 5 जून को होने वाले इस तीन घंटे के सेमीनार में जिसमें शहर के आर्किटेक्ट्स, डिज़ाइनर्स एवं कन्स्ट्रक्शन प्रोफेशनल्स एकत्रित होंगे।
कार्यक्रम की संयोजक एवं आईआईए इंदौर सेंटर की सचिव आर्किटेक्ट स्नेहल सोनटक्के ने बताया कि यह सेमिनार आर्किटेक्ट सोमाली सिन्हा द्वारा संचालित किया जाएगा, जो प्रतिभागियों को एआई के व्यावहारिक उपयोगों एवं उद्योग में उसके बढ़ते प्रभाव के बारे में मार्गदर्शन देंगी। आने वाले समय में एआई इसकी क्या भूमिका रहने वाली है। सेमिनार में एआई आधारित डिज़ाइन टूल्स, प्रेज़ेंटेशन तकनीक, कंटेंट क्रिएशन, विज़ुअलाइज़ेशन, कार्यक्षमता बढ़ाने के उपाय तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
आईआईए इंदौर सेंटर के अध्यक्ष आर्किटेक्ट नितिन घुले ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी नवाचार के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा।
आईआईए इंदौर सेंटर के कोषाध्यक्ष अर्पित काबरा ने कहा कि आईआईए इंदौर सेंटर का यह प्रयास आर्किटेक्ट्स को पर्यावरणीय संवेदनशीलता, इनोवेशन और तकनीकी उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल होगा।