– कर्नाटक में मिला ऐसा पक्षी, जिसके शरीर पर लगा है हाईटेक डिवाइस
भारत की जासूसी चिड़ियों से करवाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। कर्नाटक के कारवार में आईएनएस कदंबा नेवल बेस के पास एक समुद्री पक्षी मिला है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पक्षी के शरीर पर एक हाईटेक जीपीएस ट्रेकर लगा हुआ पाया गया है। इसके पीछे कई तरह की शंकाएं जताई जा रही हैं।
10 हजार किमी. से भी ज्यादा लंबी उड़ान
यही नहीं यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि पक्षी आर्कटिक के बर्फीले इलाकों से 10 हजार किमी. से भी ज्यादा लंबी उड़ान भरकर भारत आया है। जिस जगह यह पक्षी पाया गया है वहां भारतीय पनडुब्बियां और युद्धपोत खड़े रहते हैं। इसलिए इस बात की शंका जताई जा रही है कि यह पक्षी भारत की सैन्य शक्ति की जानकारियों को जुटा रहा था या अन्य किसी मामले की जासूसी कर रहा था।
हाईकेट डिवाइस की खूबी
पक्षी के शरीर पर लगे खास डिवाइस में कई खूबियां बताई जा रही हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि उसमें एक सोलर पैनल भी है जो डिवाइस को चार्ज करता रहता है। धूप में यह डिवाइस चार्ज होता था और बगैर रुके जानकारी जुटाता रहता था। भारतीय रक्षा विशेषज्ञ इस बात के कयास लगा रहे हैं कि यह महज किसी देश की रिसर्च संबंधित कार्य है या फिर दूसरे देशों द्वारा भारत की सैन्य शक्ति की खुफिया जानकारी जुटाई जा रही है।
इससे पहले भी हो चुकी जासूसी
कुछ दिन पहले ही दिल्ली बम विस्फोट हुआ है जिसमें कई लोगों की जान चली गई। इससे पहले पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। इसी तरह कई बार छोटी बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें पहले अलग – अलग तरह से जासूसी की जाती है और बाद में घटना को अंजाम दिया जाता है। कुुछ समय पहले मुंबई में भी ऐसा कबूतर मिल चुका है जिसके शरीर में डिवाइस होने और दूसरी शंकाओं के चलते उसे भी किसी देश का जासूस माना गया था और आठ महीने पुलिस की निगरानी में रखा गया था।