गरबा रास के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन

– भारतीय संस्कारों के साथ निभाया वेस्टर्न कल्चर

अमेरिका और अन्य देशों में रहने वाले भारतीय, वहां के सारे कार्यक्रम और अवसरों का आनंद भारतीय संस्कृति के साथ लेते हैं। वे वहां के त्योहारों को मनाते हैं, झूमते हैं, नाचते-गाते हैं लेकिन इस दौरान भी भारतीय परंपराओं को पूरे दिल के साथ निभाते हैं। हाल ही में भारतीय अमेरिकन सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ऑफ क्लिफ्टन द्वारा क्रिसमस सेलिब्रेशन किया गया। इसमें सभी भारतीय और अमेरिकी नागरिकों द्वारा न सिर्फ वहां के रीति-रिवाजों को पूरा किया गया बल्कि भारतीय संस्कारों का सम्मान करते हुए भी क्रिसमस सेलिब्रेशन, न्यू ईयर सेलिब्रेशन मनाते हुए 2025 को विदाई दी गई और गरबा रास का आयोजन किया गया।

जिस देश में रहे वहां की संस्कृति का सम्मान
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि – हम जिस देश में रहते हैं, उसकी संस्कृति, परम्परा और उत्सव में शामिल होना चाहिए। हम अपने संस्कारों की मर्यादा में रहकर, अपने आराध्य को मानते हुए भी सभी देश के उत्सव में शामिल हो सकते हैं।

गुजरानी समाज को मिली नई पहचान
इस सेलिब्रेशन में बड़ी संख्या में एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ आम लोगों ने शिरकत की। परम एडल्ट केयर के विपुल अमीन द्वारा अपने उद्बोधन में अध्यक्ष भरत राणा के प्रयासों की सराहना की गई और कहा कि इन्हीं के प्रयासों से आज न्यू जर्सी में गुजराती समाज को राजनीतिक, सामाजिक सहित लगभग हर क्षेत्र में नई पहचान मिली है।


गरबा रास के साथ नववर्ष की शुभकामनाएं
ट्रस्टी रोहित शाह, गोपियो संस्था के प्रेसीडेंट प्रकाश शाह, योगेश स्मिता शाह के आनंद पटेल की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। नीना विजय चौकसी, नीलेश वीणा सरतकार, दिव्या भाटिया, पारुल शाह आदि ने मनोरंजन की कमान संभाली और एक से बढ़कर एक गतिविधियां रखी गईं। क्रिसमस हो या नवरात्रि, गुजराती हर अवसर पर गरबा करते ही हैं और ऐसा ही यहां भी किया गया। मयूर राणा के डीजे पर सभी ने खूब जमकर गरबा किया गया। सभी ने गुजराती भोजन का आनंद उठाया और मेरी क्रिसमस, हैप्पी न्यू ईयर कहते हुए 2025 को अलविदा कहा। सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि आने वाला वर्ष सभी के लिए मंगलमय और सुखद रहे।

Leave a Comment