“राम के नवरस”: नौ कवि, नौ रस—भोपाल में अनोखी काव्य संध्या

भोपाल। साहित्य और संस्कृति के संगम को एक नए आयाम देने के उद्देश्य से 29 मार्च 2026, रविवार, शाम 7 बजे समन्वय भवन में — “राम के नवरस” का आयोजन होने जा रहा है। पॉलिटिक्सवाला मीडिया समूह द्वारा  आयोजित कवि सम्मेलन देश में अपनी तरह का पहला होगा, जिसमें राम के व्यक्तित्व और उनके जीवन प्रसंगों को नौ अलग-अलग रसों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। यह भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में निहित राम के विविध आयामों को काव्य के माध्यम से जीवंत करेगा।

“राम के नवरस” की इस प्रस्तुति में देश के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय कवि अपनी विशिष्ट शैली में नौ रसों—श्रृंगार, वीर, करुण, हास्य, रौद्र, भयानक, बीभत्स, अद्भुत और शांत—को अभिव्यक्त करेंगे। इस अनूठे मंच पर आमंत्रित कवियों में शशिकांत यादव, राजीव राज, पंकज दीक्षित, अजहर इकबाल, श्रद्धा शौर्य, अभिसार शुक्ला, अमन अक्षर, रामायण धर द्विवेदी एवं अभय निर्भीक शामिल हैं। इस कवि सम्मेलन का शुभारंभ सहकारिता, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग करेंगे

यह आयोजन काव्य प्रेमियों के लिए एक विशेष होने के साथ साथ राम के बहुआयामी स्वरूप को समझने और महसूस करने का भी एक सशक्त माध्यम बनेगा। पॉलिटिक्सवाला मीडिया समूह ने भोपाल सहित आसपास के सभी साहित्यप्रेमियों, युवाओं और बुद्धिजीवियों से इस ऐतिहासिक और अनूठे कवि सम्मेलन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment