“मिस्टर, मिस एंड मिसेज एमपी 2026” के लिए इंदौर में ऑडिशन

– 12 अप्रैल 2026, रविवार को पृथ्वी फिटनेस एरीना (C21 मॉल के सामने, विजय नगर) में हाेंगे भव्य ऑडिशन
– चयनित प्रतिभागियाें काे मिलेगा फैशन, एक्टिंग, माॅडलिंग और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का माैका
– प्रतिभागियों को नेशनल और इंटरनेशनल मेंटर्स द्वारा दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग और ग्रूमिंग

इंदौर। देश भर में एक बड़े फैशन और माॅडिलंग प्लेटफाॅर्म के रुप में पहचाना जाने वाला “मिस्टर, मिस एंड मिसेज एमपी 2026” (सीजन 12) जल्द आयाेजित किया जाने वाला है। मध्यप्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित इस फैशन एवं मॉडलिंग प्लेटफॉर्म के ऑडिशन 12 अप्रैल 2026 को इंदौर में हाेंगे। ये ऑडिशन तीन कैटेगरी ‘‘मिस्टर, मिस और मिसेज’’ के लिए शहर के विजय नगर स्थित पृथ्वी फिटनेस एरीना (C21 मॉल के सामने) में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हाेंगे। माय सिटी इवेंट्स इंडिया कॉर्पोरेशन द्वारा आयाेजित इस शाे के ऑडिशन में शामिल हाेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी वेबसाइट पर अथवा कार्यक्रम स्थल पर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।

नए टैलेंट और फ्रेशर्स के लिए सुनहरा अवसर
“मिस्टर, मिस एंड मिसेज एमपी 2026” (सीजन 12) की सबसे बड़ी विशेषता यह हाेगी कि यह पहले के सभी आयोजनों से ज्यादा प्रोफेशनल ट्रेनिंग बेस्ड और हाई-इम्पैक्ट होगा। इसमें प्रतिभागियों को नेशनल और इंटरनेशनल मेंटर्स द्वारा विशेष ट्रेनिंग और ग्रूमिंग दी जाएगी। इस बार सबसे ज्यादा फोकस नई प्रतिभाओं और फ्रेशर्स पर होगा। जो अपने सपनाें काे पंख देकर ‘ फैशन’ और ‘मॉडलिंग इंडस्ट्री’ में करियर बनाना चाहते हैं। एक्टिंग और फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए यह आयोजन एक मजबूत प्लेटफॉर्म साबित होगा। यह प्लेटफार्म खासतौर पर उन्हीं युवाओं, महिलाओं और पुरुषों के लिए तैयार किया गया है जो ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं।

यह ट्रेनिंग बनाएगी ‘सितारा’
“मिस्टर, मिस एंड मिसेज एमपी 2026” (सीजन 12) के ऑडिशन, सिलेक्शन और कॉम्पिटिशन के विभिन्न चरणों में चयनित प्रतिभागियों को विभिन्न तरह की ट्रेनिंग दी जाएगी। इनमें फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों, काेरियाेग्राफर्स, डायरेक्टर्स, माॅडल्स आदि द्वारा रैंप वॉक और स्टेज प्रेजेंस, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और कम्युनिकेशन स्किल्स, एक्टिंग, डांसिंग और एक्सप्रेशन, ग्रूमिंग, स्टाइलिंग और बिहेवियरल मूमेंट्स आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों काे इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा व्यक्तिगत रूप से ट्रेनिंग और मेंटरशिप दी जाएगी, जाे उन्हें सफलता दिलाने का आधार साबित हाेगी।

शाे के प्रतिभागियों ने इंटरनेशनल लेवल तक पाई सफलता
इस प्लेटफॉर्म के प्रतिभागियों ने इंटरनेशनल लेवल के प्लेटफॉर्म पर परफाॅर्म किया है और देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में नाम रोशन किया है। इसके कई प्रतिभागियों ने मिस इंडिया, मिस दिवा, मिस्टर इंडिया, मिसेज वर्ल्ड जैसे प्रतिष्ठित मंचों तक अपनी पहुंच बनाई है और आज फैशन इंडस्ट्री के बड़े डिजाइनर्स के साथ काम कर रहे हैं। यही नहीं कई प्रतिभागियों ने मॉडलिंग, एक्टिंग और फैशन इंडस्ट्री में करियर बनाकर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

400 से ज्यादा सफल आयोजन, सैकड़ों प्रतिभाओं काे दिया मंच
“मिस्टर, मिस एंड मिसेज एमपी 2026” के आयोजक ‘माय सिटी इवेंट्स इंडिया कॉर्पोरेशन’ पिछले 18 वर्षों से इवेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अब तक 400 से ज्यादा फैशन शो, मॉडलिंग इवेंट्स और प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक आयोजित कर चुके हैं। इन आयाेजनाें से जुड़े 100 से ज्यादा प्रतिभागी आज मॉडलिंग, फिल्म और फैशन इंडस्ट्री में सफलता हासिल कर चुके हैं। माय सिटी इवेंट्स इंडिया कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर सरबजीत सिंह ने बताया कि
“यह मंच उन सभी युवाओं के लिए है जो अपने सपनों को एक नई पहचान देना चाहते हैं। यहां उन्हें सही दिशा, प्रोफेशनल ट्रेनिंग और बड़े प्लेटफॉर्म तक पहुंचने का अवसर मिलता है। हमारा उद्देश्य मध्य प्रदेश के टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है।” युवा अपने टैलेंट को नई पहचान देकर ‘फेस ऑफ मध्य प्रदेश 2026’ बन सकते हैं।

संपर्क : सरबजीत सिंह, माेबाइल : 9926999582

Leave a Comment