14 जून 2026 को बनने जा रहा है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, आयुष विभाग शाजापुर ने किया जनसंपर्क अभियान

शाजापुर। 14 जून 2026 को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, मध्यप्रदेश शासन एवं हॉबिल्ड हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित होने वाले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड योग अभियान के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम के निर्देशन में आयुष विभाग शाजापुर की टीम द्वारा जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान शाजापुर की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं लायंस क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्यों से भेंट कर 14 जून 2026 को आयोजित होने वाले ऑनलाइन योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता करने तथा टोल फ्री नंबर 18003157008 पर पंजीयन कराने का आग्रह किया गया।

संस्थाओं के पदाधिकारियों ने इस ऐतिहासिक अभियान को अपना समर्थन देते हुए अधिकाधिक लोगों को योग से जोड़ने का आश्वासन दिया। आयुष विभाग की टीम ने बताया कि 14 जून 2026 को बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से योग के क्षेत्र में नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर आयुष विभाग से डॉ. दिनेश गुर्जर, डॉ. राय सिंह, डॉ नम्रता दुबे,बी. एस. हनोतिया, आदित्य विक्रम निगम एवं प्रियंका खंडेलवाल उपस्थित रहे।

आयुष विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि 14 जून 2026 को ऑनलाइन योग कार्यक्रम में शामिल होकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान का हिस्सा बनें तथा अपना पंजीयन टोल फ्री नंबर 18003157008 पर अवश्य कराएं।

Leave a Comment