MP PACES Summit: फेफड़ों की जटिल बीमारियों पर होगा मंथन

इंदौर के प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन की प्रतिष्ठित संस्था इंदौर चेस्ट सोसायटी द्वारा 13 और 14 जून 2026 को इंदौर की होटल मैरिएट में भव्य दो दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन व शैक्षणिक सत्र “एम पी पेसेस समिट 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारम्भ उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री मप्र शासन श्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे। विशिष्ट अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री मप्र शासन श्री कैलाश विजयवर्गीय, विशेष अतिथि भंडारी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के डॉ विनोद भंडारी तथा मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर डॉ अशोक बाजपेई व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,इंदौर के अध्यक्ष डॉ वल्लभ मुंदरा होंगे।

कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत खंडेलवाल एवं सचिव डॉ गौरव गुप्ता ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन में फेफड़ों की गंभीर एवं जटिल बीमारियों पर देश भर के 30 से अधिक जाने माने विशेषज्ञ मंथन करेंगे। इस सम्मेलन के मुख्य सत्रों में मुख्य रूप से फेफड़ों में पानी भरना, लंग ट्रांसप्लांट (फेफड़ा प्रत्यारोपण) की आधुनिक प्रक्रिया, फेफड़ों का कैंसर तथा सारकॉइडोसिस (Sarcoidosis) जैसी लाइलाज मानी जाने वाली बीमारियों के नवीनतम इलाज पर गहन और विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही, वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे स्लीप डिसऑर्डर (Sleep Disorders/नींद से जुड़ी बीमारियाँ) और उनके फेफड़ों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के विषय को भी मुख्य रूप से शामिल किया गया है।

युवा डॉक्टर को मिलेगा प्रशिक्षण

डॉ. खंडेलवाल ने बताया कि सत्र के दौरान ब्रोंकोस्कोपी (Bronchoscopy) जैसी अत्याधुनिक दूरबीन जांच तकनीक के व्यावहारिक उपयोग और उसकी बारीकियों पर युवा डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दो दिवसीय वैज्ञानिक सत्र को और अधिक ज्ञानवर्धक बनाने के लिए रोचक सवाल-जवाब, इंटरैक्टिव क्विज़ और लाइव केस स्टडीज का सहारा लिया जाएगा, जिसके माध्यम से चिकित्सा जगत की बेहद पेचीदा और जटिल पहेलियों को बहुत ही सरल तरीके से सुलझाया जाएगा, ताकि उपस्थित चिकित्सकों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

कॉन्फ्रेंस के मुख्य वक्ताओं में प्राइम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नई दिल्ली के डॉ. एस के छाबड़ा, मेदांता अस्पताल के डॉ. रणदीप गुलेरिया (पदम् श्री), डॉ. आनंद जायसवाल, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. ध्रुव चौधरी रोहतक, डॉ. दीपक तलवार (नोएडा), डॉ. जलील पारकर, लीलावती अस्पताल मुम्बई के डॉ. संजीव मेहता, डॉ. प्रह्लाद प्रभुदेसाई, डॉ. प्रशांत छाजेड़, डॉ. हरजीत डुमरा (केडी हॉस्पिटल अहमदाबाद), डॉ. विजय हड्डा (एम्स नई दिल्ली), बेरियाट्रिक सर्जन डॉ मोहित भंडारी, डॉ वरुण पटेल अहमदाबाद, डॉ मधुर कालरा चंडीगढ़डॉ प्रणव विश सफदरजंग अस्पताल,फोरेंसिक विभाग एम वाय अस्पताल के डॉ बजरंग सिंह, आदि सम्मिलित है।

कॉफ्रेंस में युवा पी जी चिकित्सको हेतु क्विज का भी आयोजन किया गया है, जिसमे 8 टीम भाग ले रही है।

Leave a Comment