हिंदुस्तान की मेडिसिन विशेषज्ञों की सबसे बड़ी संस्था API (एसोसिएशन ऑफ़ फ़िज़िशियन्स ऑफ़ इंडिया) की इंदौर शाखा के मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल अध्यक्ष और रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. अक्षत पांडे को निर्विरोध सचिव और डॉ रवि भाटिया को क्लिनिकल सेक्रेटरी चुना गया है। इंदौर शाखा के इस दो वर्षीय कार्यकाल में संगठन की शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सामाजिक गतिविधियों को सशक्त बनाया जाएगा।
इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष डॉ. आर. के. झा तथा वर्तमान सचिव डॉ. अभ्युदय वर्मा के उल्लेखनीय योगदान को सराहा गया। उनके कार्यकाल में शाखा ने चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सक समुदाय के हित में कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संचालित कीं।
API इंदौर शाखा की नई टीम सतत चिकित्सा शिक्षा के प्रसार तथा जनस्वास्थ्य जागरूकता को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
संस्था के पैट्रन डॉ ए के पंचोलिया, डॉ उल्लास महाजन, डॉ सुबोध बांजल, डॉ वी पी पांडेय, डॉ प्रदीप मेहता ने ये जानकारी दी।