खजराना गणेश ने पहनी हिमाचल प्रदेश की विशेष ऊनी पोशाक… देखें वीडियो

0

Jai Hind News
Indore

शीतलहर का असर आम लोगों के साथ भगवान के मंदिरों पर भी दिखाई दे रहा है। विश्व प्रसिद्ध इंदौर के श्री खजराना गणेश मंदिर व परिसर के अन्य मंदिरों में भगवान की प्रतिमाओं को ऊनी पोशाक पहनाई गई है। खजराना गणेश के लिए हिमाचल प्रदेश से विशेष ऊनी पोशाक मंगवाई गई है। यह पोशाक एक भक्त ने अर्पित की है।

मान्यता है कि जिस तरह इंसान पर मौसम का असर होता है उसी तरह भगवान भी इससे अछूते नहीं है। भोग लगाने से लेकर सारे क्रियाकलाप भगवान की प्रतिमाओं के साथ बड़े सम्मान के साथ पूरे किए जाते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट एवं उमेश भट्ट ने बताया कि इसी बात को ध्यान में रखकर हर वर्ष ठंड के मौसक में भगवान को ऊनी पोशाक अर्पित की जाती है। हिमाचल प्रदेश से यह विशेष पोशाक लाकर भगवान श्री गणेश, रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ और मूषक को पहनाई गई है।

इंदौर लाकर की गई विशेष कारीगरी
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश से लाई गई पोशाक और विशेष शॉल को और भी सुंदर व विशेष बनाने के लिए इंदौर में कारीगरी की गई है। कुछ दिन पहले इसे यहां लाकर स्थानीय कारीगरों द्वारा रत्न-मोतियों से कारीगरी की गई है। पूरी तरह श्रृंगारित कर इसे भगवान को पहनाया गया। बताया जा रहा है कि हर रात करीब 11 बजे से सुबह 6 बजे तक भगवान को यह पोशाक पहनाई जाएगी और शिवरात्रि तक यह सिलसिला जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here