पेट्रोल की कीमत बढ़ने का अनूठा विरोध, वाहन चालकों को मिठाई खिलाकर किया स्वागत

0

Jai Hind News
Indore

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस राज्य और केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। इसका एक नमूना सोमवार को शहर के कुछ पेट्रोल पंप पर दिखाई दिया। कांग्रेसी फूल-मालाएं लेकर पंप पर पहुंचे और यहां वाहन चालकों को मिठाई खिलाई।
राजीव विकास केंद्र के बैनर तले यह अनूठा प्रदर्शन किया गया। इसमें संगठन के अध्यक्ष देवेंद्रसिंह यादव ने पेट्रोल पंप पर जाकर वाहनचालकों को मिठाई खिलाई और कहा कि पेट्रोल के दाम इतने ज्यादा होने के बाद भी लोग वाहन चला रहे हैं। यह मजबूरी भी है और साहस भी। ईंधन के कारण लोगों की हालत खराब हो रही है और यह इसलिए हो रहा है क्योंकि केंद्र सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है।
वाहनचालकों को मिठाई खिलाई गई, फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया और यादव व उनके साथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का मुखौटा पहन रखा था। सभी कांग्रेसियों ने सरकार को जमकर कोसा।
मध्यप्रदेश राजीव विकास केंद्र के सदस्य, अलगट-अलग पंपों पर गए और यहां लोगों का स्वागत किया गया। नितिश भारद्वाज, संजय शुक्ला, रविंद्र विश्वकर्मा, सुनील सिंह अवधिया, पीके उपाध्याय, ओमप्रकाश आर्य सहित कई कार्यकर्ताओं ने सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ गांधीवादी तरीके से विरोध दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here