सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिखाया दम, कृषि कानून पारित करने को लेकर किया विरोध… देखें वीडियो

jai hind news
इंदौर। केंद्र सरकार के किसान बिल के विरोध में देशभर में आंदोलन जारी है। दिल्ली और राजस्थान की तरह मध्यप्रदेश में भी विरोध शुरू हो गया है। इंदौर में 8 दिसंबर को अलग-अलग जगहों पर इसका विरोध किया गया। कांग्रेसियों ने इस मौके को भुनाने के लिए दम दिखाया और एकजुट होकर प्रदर्शन किया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित दर्जनों नेता पहले कृषि उपज मंडी पहुंचे और वहां बंद का आह्वान किया। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्र में प्रदर्शन किए गए। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को कोसते हुए किसान बिल को काला कानून बताया और इसे जल्द वापस लेने की मांग की।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ ,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, विधायक विशाल पटेल, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, अंतर सिंह दरवार, सत्यनारायण पटेल, देवेन्द्र सिंह यादव, राजेश चौकसे, भंवर शर्मा, शेख अलीम, दीपू यादव, मुकेश यादव, सादिक खान, अंसाफ अंसारी, चिन्टू चौकसे, अरविंद बागड़ी, गिरिधर नागर, शशि यादव, पिन्टू जोशी, छोटे यादव, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *