एक साथ दो मर्डर: चाकुओं से गोदकर पुलिसकर्मी और पत्नी की हत्या, फैली सनसनी

0

– पारिवारिक विवाद भी हो सकता है कारण, लूट के इरादे से हत्या करने का भी अंदेशा

इंदौर। 17 दिसंबर 2020
एक पुलिसकर्मी के घर में उनकी और पत्नी की हत्या कर दी गई। घटना शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के रूकमणी नगर की है। गुरुवार सुबह घटना का खुलासा होते ही सनसनी फैल गई। घटना 15वीं बटालियन में पदस्थ ज्योति प्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी नीलम के साथ हुई। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घर को सील कर दिया गया। जांच की जा रही है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्मा दंपत्ति की फोटो

पड़ोसियों के मुताबिक शर्मा दंपति सुबह जल्दी ही उठ जाते हैं लेकिन गुरुवार को वे काफी देर तक नहीं दिखे। 18 वर्षीय बेटे ने सबसे पहले उनकी लाश देखी और शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी लगी। उनके घर में पारिवारिक विवाद होने की बात भी कही जा रही है। जिसके कारण आरक्षक, पत्नी बच्चों सहित मकान के एक भाग में रहते थे, जबकि दूसरे भाग में परिवार के अन्य सदस्य।
डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र का कहना है कि आरक्षक ज्योति प्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी नीलम की हत्या क्यों हुई और किसने की, यह जांच के बाद भी पता चलेगा। इसके पीछे पारिवारिक कारण भी हो सकते हैं और लूट के इरादे से भी यह किया जा सकता है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी तलाश रही है। पड़ोसियों से लेकर उनके परिजनों और आम लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। ताकि हत्या का सही कारण और दोषियों तक पहुंचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here