Jai Hind news
Indore, 10 april 2021
इंदौर में चल रहे लॉक डाउन को लेकर आखिरकार वही हुआ जिसका भय लोगों को था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के बद से बदतर हो रहे हालातों को लेकर वीडियो कांफ्रेंस रखी। जिसमें मंत्री, नेताओं से लेकर जनप्रतिनिधि तक शामिल हुए। इसमें सभी ने सहमति दी कि हालातों को सुधारने के लिए लॉकडाउन को बढ़ा देना उचित होगा। इसके बाद यहां लोग डॉन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
माना जा रहा है कि यह सिर्फ शनिवार, रविवार का न होकर आने वाले 1 सप्ताह तक रहेगा। सूत्रों का कहना है कि संभावना इस बात की है कि यह लॉकडाउन अब 19 अप्रैल सोमवार को खोला जाएगा। इस बीच आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। संभावना बताई जा रही है कि हर रोज सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक आवश्यक वस्तुएं खरीदने का समय दिया जाएगा। इसके बाद फिर सख्ती शुरू कर दी जाएगी। इस बैठक में पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, पूर्व महापौर व विधायक मालिनी सिंह और सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा आदि सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की वीसी में जनप्रतिनिधियों ने लोगों को बढ़ाने पर सहमति दी है। फिलहाल इसका समय सही नहीं है लेकिन कुछ दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। सभी स्थितियों को देखते हुए आगे की रूपरेखा सुनिश्चित की जाएगी। अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था और रेमडीसीवीर इंजेक्शन की व्यवस्था भी की जा रही है। ताकि स्थिति को बेहतर बनाया जा सके। पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय से चर्चा के बाद लॉक डाउन का निर्णय लिया गया है। इससे संबंधित आदेश जारी होने के बाद ही आगे की योजना बनाई जा सकेगी।