इंदौर: द पार्क इंदौर खाने के शौक़ीन लोगों के लिए एक शानदार फूड फेस्टिवल लेकर आया है। ‘एन एच 10 फ़ूड फेस्टिवल’ 11 से 20 नवंबर 2022 तक द पार्क इंदौर के रेस्टोरेंट एपीसेंटर में आयोजित किया जा रहा है। लंच और डिनर के बुफे में अतिथि स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठा सकेंगे।

इस फ़ूड फेस्टिवल में निश्चित ही स्वादप्रेमी इंदौरियों को दिल्ली से पंजाब तक के ज़ायके लुभायेंगे और वे लज्जतदार व्यंजनों की ऐसी श्रेणी से रूबरू होंगे, जिसका अनुभव उन्हें पहले कहीं नहीं मिला होगा। नेशनल हाईवे 10, इंडिया का नेशनल हाईवे है जो 403 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग दिल्ली से निकलकर पंजाब के फज़िल्का तक जाता है। इसका रूट दिल्ली–हरियाणा पंजाब है। एन एच 10 हाईवे के रस्ते में जगहों के जायकों का मज़ा अतिथियों को एपीसेंटर में आयोजित इस ‘एन एच 10 फ़ूड फेस्टिवल’ में मिल सकेगा, इसलिए इस फ़ूड फेस्टिवल का नाम ‘एन एच 10 फ़ूड फेस्टिवल’ रखा गया हैl
द पार्क इंदौर के जनरल मेनेजर श्री देबजीत बनर्जी ने बताया ‘द पार्क इंदौर अक्सर फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन करता रहता है जिसे शहर के लोगों से काफ़ी प्यार और स्नेह मिलता है और इस बार ‘एन एच 10 फ़ूड फेस्टिवल’ का आयोजन हो रहा हैं जिसे हमने 10 दिन के लिए रखा है। हम हमेशा शहरवासियों को अलग और नए स्वादिष्ट व्यंजन पेश करने की कोशिश करते हैं ताकि शहर के खाने के शौकीन लोग हर व्यंजन का आनंद उठा सकें।“
द पार्क इंदौर एग्जीक्यूटिव शेफ गौरव मल्होत्रा ने बताया ‘एन एच 10 फ़ूड फेस्टिवल’ के लिए द पार्क इंदौर बहुत उत्साहित है, इसके लिए सारी तैयारियां भी हो चुकी हैl फेस्टिवल में दिल्ली से पंजाब तक के व्यंजनों का एक्सक्लूसिव मेन्यू तैयार किया गया है, जिसमें हमने हर जगह की ऑथेंटिक डिशेस बनाने की कोशिश की है अर्थात जहाँ की भी फेमस डिश बनाएँगे उसके मसाले और सामग्री वहीँ से मंगवाई गई है जिससे की हम अपने अतिथियों को उस जगह का प्रॉपर टेस्ट दे सकेंl यह मेन्यू इंदौर के लोगों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जो यहाँ के लोगों को बहुत पसंद आएगाl’
इस फेस्टिवल के दौरान एपीसेंटर में कई सारे क्वीजीन परोसे जायेंगे, जिनमें दोनों राज्यों के स्वाद शामिल होंगे जैसे दिल्ली का बटर चिकन ,हाई पनीर/चिकन टिक्का, धुगरी चिली चिकन, लुधियाना क्रीम चिकन, अमृतसरी छोले और तंदूरी कुलचे / छोले भटूरा, ढाबा चिकन, अंबाला पूरन मटन करी, भाई की दाल मखनी / राजमा, घंटे वाली लस्सी, चाट इत्यादि डिशेज मेहमानों को स्वाद की अनूठी दुनिया की सैर करवाएंगी।