इंदौर, 15 दिसंबर 2025
दि ओमनी ग्रुप, इंदौर के सह-संस्थापक एवं चेयरमैन श्री सुमित सूरी एवं श्री हेमंत सूरी ने आज भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विधानसभा भवन में मध्यप्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्री सूरी बंधुओं द्वारा माननीय अध्यक्ष श्री तोमर जी का शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। भेंट के दौरान शिक्षा, सामाजिक विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
श्री सुमित सूरी एवं श्री हेमंत सूरी ने कहा कि माननीय नरेंद्र सिंह तोमर जी का दीर्घ सार्वजनिक जीवन, प्रशासनिक अनुभव एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण समाज एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में मार्गदर्शन हेतु आभार व्यक्त किया। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में विधानसभा भवन भोपाल में सम्पन्न हुई।