– अंडमान निकोबार में तीन दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग का आयोजन, राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सुनी समस्या और निराकरण का दिया भरोसा
अंडमान निकोबार राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा तीन दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गौरव सोनी और महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने समस्त कर्मचारियों की समस्या सुनी। उन्होंने कर्मचारियों के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं और समस्या के निराकरण की प्रक्रिया के बारे में भी बताया।
भारतीय मजदूर संघ की रीति- नीति सिद्धांत
इस कार्यक्रम में दक्षिण अंडमान चिन्मय मिशन के स्वामी शुद्धानंद सरस्वती भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और अपने विचार रखते हुए प्रेरणा प्रदान की। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में 70 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन में कार्यकर्ता की भूमिका एवं एक सफल कार्यकर्ता का निर्माण, भारतीय मजदूर संघ की रीति- नीति सिद्धांत एवं 70 वर्ष के कार्यकाल एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की जानकारी, यूनियनों का गठन, सदस्यता व अनुशासन लेबर कोड, आईडी केस एवं न्यायालय की भूमिका आदि के बारे में जानकारी दी गई।
नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा संघ
प्रशांत भट्ट प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संदीप मजूमदार बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, गौरव सोनी अध्यक्ष अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ, राजेंद्र श्रीवास्तव, ए विजय नायर प्रदेश कोषाध्यक्ष, अनूप गोपीनाथ प्रदेश संगठन मंत्री, साकेत कुमार अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली, पंडित रविकेश, डॉ. कंडीमुथु प्रभारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एम वीराना पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पर्यावरण संयोजक भारतीय मजदूर संघ, बीजू पिल्लई प्रदेश महामंत्री कार्यकर्ता वर्ग विकास अधिकारी, राम प्यारे यादव, सुनील घोष प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ, जयदीप कुमार प्रदेश अध्यक्ष, बीजू पिल्लय प्रदेश महामंत्री एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अंडमान निकोबार राज्य कर्मचारी महासंघ आदि ने अपना विशेष योगदान और मार्गदर्शन दिया। यह जानकारी शिवनारायण शर्मा प्रचार मंत्री अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने प्रदान की और बताया कि सभी अतिथियों और मार्गदर्शकों के निर्देशन में संघ नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।