– जान का खतरा पैदा होने और शासकीय आदेशों का उल्लंघन होने पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना, मामला मुंबई का
एक व्यक्ति को पक्षियों को दाना डालने की सजा मिली है। अगर आप भी पक्षियों को खाना खिलाते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। ताजा मामला भारत के महानगर मुंबई का है। मुंबई के दादर क्षेत्र में रहने वाले नितिन शेठ नामक व्यक्ति को नगर निगम ने कबूतरों को दाना खिलाते हुए पकड़ा था। यह मामला अदालत तक पहुंचा और उन पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। मुंबई कोर्ट ने पक्षियों को दाना खिलाने वाले जुर्माना क्यों लगाया गया यह आम लोगों के लिए चर्चा का विषय है।
इसलिए लगाया जुर्माना
जुर्माना लगाने का कारण यह बताया जा रहा है कि कबूतरों की सूखी बीट कई तरह की बीमारियों का कारण है। उसका आधार यह है कि सूखी बीट हवा में बारीक कारण बनकर सांसों के साथ फेफडों तक पहुंच जाती है। जिससे हाइपर सें सिटिविटी निमोनाइटिस जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं, जो फेफडों को को संक्रमित, बीमार और कमजोर करती है। अगर समय पर इस तरह की बीमारियों का इलाज नहीं मिले तो मौत भी हो सकती है। इसी वजह से कई स्थानों पर नगर निगम मुंबई ने पक्षियों को दाना डालने पर रोक लगाई हुई है। यही नहीं वर्ष 2025 के जुलाई महीने में हाईकोर्ट ने भी सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों को दाना डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने व्यक्ति को पक्षियों को दाना डालते हुए पकड़ा था और अदालत ने 22 दिसंबर को यह सजा सुनाई गई कि व्यक्ति पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया जाए।