“मिस्टर, मिस एंड मिसेज एमपी 2026” : इंदौर के मेगा ऑडिशन में युवाओं ने दिखाया अपना हुनर

– प्रतिभागियाें के उत्साह काे देखते हुए 18 अप्रैल 2026 काे एक बार फिर हाेंगे ऑडिशन
– नई प्रतिभाओं पर ज्यादा फाेकस, फ्रेशर्स के लिए सुनहरा माैका
– चयनित प्रतिभागियाें काे नेशनल और इंटरनेशनल मेंटर्स द्वारा दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग और ग्रूमिंग
– स्पेशल ट्रेनिंग से मिलेगा फिल्म और माॅडलिंग इंडस्ट्री में काम करने का माैका

इंदौर। मध्यप्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित फैशन एवं मॉडलिंग प्लेटफॉर्म “मिस्टर, मिस एंड मिसेज एमपी 2026” (सीजन 12) के ऑडिशन 12 अप्रैल 2026, रविवार को विजय नगर स्थित पृथ्वी फिटनेस एरीना (C21 मॉल के सामने) में आयाेजित किए गए। इसमें ‘‘मिस्टर, मिस और मिसेज’’ तीनाें कैटेगरी के लिए सैकड़ाें प्रतिभागियाें ने अपना हुनर दिखाया। माय सिटी इवेंट्स इंडिया कॉर्पोरेशन द्वारा आयाेजित इस शाे के प्रति युवाओं के उत्साह काे देखते हुए 18 अप्रैल 2026, शनिवार काे एक बार फिर ऑडिशन रखे जाएंगे। जाे प्रतिभागी 12 अप्रैल काे शामिल नहीं हाे सके, वे 18 अप्रैल काे शामिल हाेकर फैशन और फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की राह काे आसान कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी वेबसाइट पर अथवा कार्यक्रम स्थल पर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।

रैंप पर बिखेरा जलवा, दिखाया आत्मविश्वास
मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में आयाेजित हुए मेगा ऑडिशन में एक तरफ युवाओं ने रैंप पर जलवा बिखेरा ताे दूसरी तरफ महिलाओं ने भी जजेस के सवालाें पर अपना इंटेलीजेंस दिखाया। नेशनल लेवल के इस फैशन शो के लिए इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश भर से सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी वॉक, लुक्स और स्टाइल से जूरी को प्रभावित किया साथ ही सवाल-जवाब के दौर में भी अपनी बुद्धिमत्ता का भी परिचय दिया।


कई पैरामीटर्स पर हुई हुनर की परख
ऑडिशन में प्रतिभागियों का चयन करने के लिए फैशन इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियाें ने जज की भूमिका निभाई। जजेस में इनमाे माॅम्स कमेटी अध्यक्ष काेमल जाेशी, मिसेस यूनिवर्स निकिता कुशवाह, सुपर माॅडल करण डावर और माय सिटी इवेंट्स इंडिया कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर सरबजीत सिंह शामिल थे। जजेस ने कॉन्फिडेंस और पर्सनालिटी, रैंप वॉक और पोस्चर, कैमरा फेसिंग और एक्सप्रेशन सहित अन्य मापदंडाें पर प्रतिभागियाें काे आगे के राउंड के लिए चुना। इंदाैर से पहले भाेपाल, जबलपुर में ऑडिशन हाे चुके हैं जिनमें से 15 प्रतिभागियाें काे अगले राउंड के लिए चुना गया है। 18 अप्रैल काे एक बार फिर इंदाैर में ऑडिशन हाेंगे और कुल 60 प्रतिभागियाें काे ग्रेंड फिनाले के लिए चुना जाएगा।


पहले से काेई माॅडल नहीं हाेता, सब कुछ ‘ट्रेनिंग’ पर निर्भर
आयाेजक सरबजीत सिंह ने बताया कि इस प्रतियाेगिता में शामिल हाेने के लिए पहले से माॅडल हाेना जरूरी नहीं है। काेई अपनेआप या जन्म से माॅडल नहीं हाेता। सब कुछ ट्रेनिंग पर निर्भर है, जो इस शो के प्रतिभागियों को दी जाती है। बस उनमें आत्मविश्वास और जुनून होना चाहिए। हर प्रतिभागी माॅडलिंग और एक्टिंग के उस मुकाम पर पहुँच सकता है, जिसे वह पाना चाहता है। ऑडिशन में चयनित होने वाले मॉडल्स को आने वाले समय में ग्रैंड फिनाले में शामिल हाेने का माैका मिलेगा। इस दौरान उन्हें प्रोफेशनल ग्रूमिंग सेशन, पोर्टफोलियो शूट की ट्रेनिंग दी जाएगी और नामी डिजाइनरों, माॅडल्स के साथ काम करने का माैका मिलेगा। इस ट्रेनिंग के माध्यम से उन्हें मॉडलिंग, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए तैयार किया जाएगा ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
संपर्क : सरबजीत सिंह, माेबाइल : 9926999582

Leave a Comment