ग्राहक के हिताें के लिए अधिकतम प्रयास जरूरी

  • प्रान्त संगठन मंत्री मुकेश कौशल पहुचे उज्जैन, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मालवा प्रान्त के संगठन मंत्री मुकेश कौशल रविवार को उज्जैन पहुँचे एवं ग्राहक पंचायत के नानाखेड़ा कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की बैठक लेते हुए इकाई द्वारा उज्जैन में ग्राहकों के हितों में किए जा रहे कार्याें की समीक्षा की।

ताकि ग्राहकाें काे भटकना न पड़े
बैठक का शुभारंभ ग्राहक गीत से हुआ तत्पश्चात कार्यकर्ताओं के परिचय के साथ संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यो पर विस्तृत चर्चा की। संगठन मंत्री ने ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र की संख्या बढ़ाने एवं ग्राहकों को समस्या निराकरण हेतु भटकना न पड़े, इसकी व्यवस्था मार्गदर्शन केंद्र पर करने की व्यवस्था की ताकि ग्राहक अपनी समस्या ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र पर दर्ज करवाकर निराकरण के लिए उचित समाधान प्राप्त कर सके।

हर आयाम पर चर्चा

उन्हाेंने जागृत मोहल्ला गठन एवं कंज्यूमर क्लब के गठन के साथ ही छात्रावास में समितियों के गठन पर भी मार्गदर्शन दिया। संगठन मंत्री ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के विभिन्न आयामाें पर विस्तृत चर्चा की जिसमें पर्यावरण, महिला आयाम, विधि आयाम, प्रचार आयाम एवं रोजगार सृजन आयाम प्रमुख है। बैठक में प्रान्त संगठन मंत्री मुकेश कौशल, प्रान्त प्रचार प्रमुख डॉ.दिलीप कुमार मांदलिया, प्रान्त महिला आयाम प्रमुख दीपिका सोलंकी, प्रान्त सह पर्यवारण प्रमुख नितिन बिजापारि, जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, विधि प्रमुख शैलेंद्र प्रजापत, महानगर सचिव जितेंद्र कौशल ,अनिता सक्सेना, बड़नगर संयोजक चेतन गोस्वामी, कार्यकारिणी सदस्य प्रणय रामदिया, अंशुल गुप्ता, आशीष जोशी, सचिन कौशल, दीपक कुमार सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

ग्राहक हित

Leave a Comment