इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15 देशों से आई 500 से अधिक और भारत की करीब 70 टीमों के बीच द कॉन्टेक्स्ट रूम मध्यप्रदेश से एकमात्र एंट्री थी जिसे यह पहचान मिली।
यह अवॉर्ड द कॉन्टेक्स्ट रूम की टीम के मैगी स्पाइसी कैंपेन को मिला, जो एक साधारण सी हकीकत पर आधारित था: हर किसी की “मिर्च” की परिभाषा अलग होती है। इस कैंपेन ने मिर्च यानि एक मसाले को एक सांस्कृतिक बातचीत में बदल दिया। ह्यूमर, यूथ ऑरिएन्टेड स्टोरीटेलिंग, रील्स, इंटरैक्टिव कंटेंट और क्रिएटर लेड फॉर्मैट्स के ज़रिए रोज़मर्रा के एक्सप्रेशन्स जैसे “मुझे मिर्च नहीं लगती” जैसी प्रतिक्रियाओं को इसका हिस्सा बनाया। टीम ने प्रोडक्ट कम्युनिकेशन के साथ, कैंपेन में “मिर्च” को हीरो बना दिया और सोशल मीडिया पर एक अलग विज़ुअल और बातचीत की पहचान बनाई।
इस उपलब्धि पर द कॉन्टेक्स्ट रूम के फाउंडर चिराग रमानी ने कहा: “यह अवार्ड सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है। यह हमारी टीम की अथक मेहनत, लगातार काम करने, नामुमकिन डेडलाइन्स को पूरा करने और इस विश्वास का नतीजा है कि हमारा काम ग्लोबल लेवल पर कंपीट कर सकता है। मैगी स्पाइसी कैंपेन इस बात का सबूत है कि जब आप रोज़मर्रा की जिंदगी से चीजों को लेते हैं, तो सबसे परिचित प्रोडक्ट भी नया और रोमांचक महसूस हो सकता है।”
इस कैम्पेन ने एक जाने – पहचाने प्रोडक्ट को नया, सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक और अत्यधिक शेयर करने योग्य बना दिया गया, साथ ही यह ब्रांड इमेज से जुड़ा है। यह इनोवेशन दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव बना सकेगा और भारत में कल्चरल मार्केटिंग का नया मानक स्थापित करेगा।
यह सम्मान द कॉन्टेक्स्ट रूम को वैश्विक क्रिएटिव एजेंसियों की अग्रणी पंक्ति में खड़ा करता है और इंदौर की अंतरराष्ट्रीय ब्रांड – मार्केटिंग में बढ़ती मौजूदगी को रेखांकित करता है। इस मील के पत्थर के साथ, टीम द कांटेक्स्ट रूम आगे भी ऐसे कैंपेन बनाने का लक्ष्य रखती है जो सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि, रचनात्मकता और वैश्विक प्रासंगिकता को जोड़ते हों।