‘अभिनंदन के राजा’ के दरबार में उमड़ी आस्था, 12 दिवसीय गणेशोत्सव की धूम

  • सांस्कृतिक रंग: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रस्तुत किए विष्णु जी के अवतार और सनातन संस्कृति के दृश्य।
  • दिव्य आयोजन: 12 दिनों तक संगीतमय महाआरती, भक्तमाल कथा, रुद्राभिषेक और विशाल भंडारे की पावन श्रृंखला।

Jai Hind News, Indore 

‘अभिनंदन नगर गणेशोत्सव समिति’ के तत्वावधान में हिंगलाज माता मंदिर गार्डन, अभिनंदन नगर, इन्दौर में प्रतिवर्षानुसार 12 दिवसीय गणेशोत्सव का दिव्य आयोजन 14 सितम्बर से 25 सितम्बर 2026 तक भक्तिमय माहौल में किया जा रहा है। प्रथम पूज्य ‘अभिनंदन के राजा’ के दरबार में प्रतिदिन सायं 8:30 बजे संगीतमय महाआरती हो रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार संध्या को आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बाल-गोपालों ने अत्यंत मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्नों ने भगवान विष्णु के विभिन्न दिव्य अवतारों एवं भारतीय संस्कृति के महत्व को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर पूरे प्रांगण को तालियों और जयकारों से गुंजायमान कर दिया।

बाल कलाकाराें ने प्रस्तुत किए अद्भुत प्रसंग

कथा, रुद्राभिषेक और विशाल भंडारे की पावन श्रृंखला

महोत्सव के अंतर्गत 15 से 24 सितम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 02:00 बजे से श्रीधाम वृन्दावन के परम श्रद्धेय गोपाल ठाकुर जी के श्रीमुख से अमर ग्रंथ ‘भक्तमाल कथा’ की अमृतवर्षा हो रही है। 15 सितम्बर को मनकामनेश्वर महादेव मंदिर, वीणा नगर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी, जाे आकर्षण का केंद्र रही। 20 सितम्बर को प्रातः 11:00 बजे से भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक हाेगा। आगामी 24 सितम्बर को सायं 07:00 बजे से महाप्रसादी हेतु विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सर्वश्री चिंटू चौकसे (शहर अध्यक्ष), राजू भदौरिया (पार्षद) एवं अमित पटेल (पार्षद) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

मार्गदर्शक मंडल का कुशल मार्गदर्शन

इस भव्य आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में समिति के वरिष्ठ मार्गदर्शकों एवं मार्गदर्शक मंडल का निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। इसमें सर्वश्री प्रभात रंजन वर्मा, हेमराज वाडिया, शैतान सिंह राजपूत, प्रेम प्रकाश मिश्रा, भारत सिंह सिसौदिया, केशवदास लोहाना, संजय पाण्ड, सत्यनाथ बघेल, पुरुषोत्तम सैनी, छबिनाथ सिंह, अशोक कुमार सिसौदिया, राजू राठौर, प्रकाश कुवाल, अशोक शर्मा, अखिलेश चौहान, डॉ. पियुष चौहान, त्रिभुवनदास घारगे, साहु जी (पवन मसाले), डॉ. राधेश्याम चौहान, राजेन्द्र शर्मा, संतोष सिंह दरबार, बबन राव अम्बेडकर, अशोक कैथवास, रजनीकांत मण्डलोई, सतीश मिश्रा, जे.पी. मिश्रा, पवार साहब, राजनारायण साहू, केदारनाथ रघुवंशी, विनोद साखरे, विरेन्द्र बिसेन, उमाशंकर चौहान, धर्मराज जायसवाल, ईश्वर केंगे, हरिश पाण्डे, शिवलाल गुर्जर, कैलाश गिरी, अनिल सुलवाडे, संजय मालवीया, बालगोविंद श्रीवास्तव, महेश सुनहरे, वामनराव भुतेकर, ओमप्रकाश गर्ग एवं दिलीप जाधव का सराहनीय योगदान है।

संयोजक, निवेदक एवं विशेष सहयोगियों का समर्पण

उत्सव को सफल बनाने में संयोजकों, निवेदकों एवं विशेष सहयोगियों की टीम जी-जान से जुटी हुई है। इस विशाल व्यवस्था में सर्वश्री राजेश राजपूत, सौरभ रघुवंशी, विनोद गडेकर, सोहित वर्मा (बंटी), योगेन्द्र गोयल, आनंद आचार्य, मनीष साहू, राजीव राठौड़, विजय परिहार, अश्विन चौधरी, मनोज तिवारी, सुभाष राजपूत, रंजन यादव, सुनिल राजपूत, अनिरुद्ध मुखर्जी, हरिश योगी, रवि मोरे, राहुल सैनी, धीरज चौकसे, शुभम गौर, सत्येन्द्र बुखारिया, सुधीर गुर्जर, विजय डिसुजा, संजय जायसवाल, अभिजीत सिसौदिया, आशिष तिवारी, जगदीश यादव, अंकित सिकरवार, अजय सिसौदिया, सचिन भुतेकर, यश सालुंके, नयन गुहा, आशुतोष रघुवंशी, गोलु सुनहरे, राहुल विश्वकर्मा, अमन बिसेन, अशुल वर्मा, राहुल रमनवाल, वैभव गाडगे, सचिन चौकसे, पुनित राजपूत, अरविंद वर्मा, अजय श्रीवास्तव, राज गुप्ता, रामबाबु दीक्षित, कपिल भाई, रॉबिन भाई, लक्की वर्मा, नीतेश साहू, सुभाष चौधरी, गौरव चौधरी, सचिन यादव, रवि यादव, सुभाष यादव, रोहन चौकसे, शैलेन्द्र सिंह सिकरवार, अंतिम सोलंकी, अमित शुक्ला, अंकुश गुप्ता, विजय हार्डिया, प्रताप सिंह, संदीप चंदेले, शुभम यादव, किशोर डोंगरे, योगेश भाटी, मोन्टू चौकसे, गौरव मिश्रा, दीपु यादव, सोनू चौहान, रोहित पुरोहित, संजु चौहान, राजकुमार बांगर, दीपक राय, बंटी चौकसे, ईशान चौकसे, विजय यादव, जीतू जारवाल, सौरभ चौहान, प्रकाश चौरसिया, नीलु परिहार, मुन्ना मौर्य, बॉबी भदौरिया, चौधरी, संतोष गोगड़े, रिकु शुक्ला, सुंदर जादौन, विजय वाघ, विजय सिंह पवार, नारायण राजपूत एवं दयाराम यादव समर्पित भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

 

 

Leave a Comment