– चरित्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश
द ओमनी स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन अत्यंत उत्साह, सांस्कृतिक गरिमा एवं शैक्षणिक गौरव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर, स्पीकर एवं अध्यक्ष, मध्यप्रदेश विधानसभा तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के सह-संस्थापक एवं अध्यक्ष, श्री सुमित सूरी एवं श्री हेमंत सूरी तथा कार्यकारी निदेशक श्री जैराज सूरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही विद्यालय के मुख्य संरक्षकों की पूज्य माताजी श्रीमती निर्मल ओमप्रकाश सूरी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। इसके पश्चात नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ी।
अपने संबोधन में श्री सुमित सूरी एवं श्री हेमंत सूरी ने विद्यालय की मूल्य-आधारित शिक्षा, समग्र विकास एवं चरित्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने आधुनिक अधोसंरचना विकास, डिजिटल पहल, नवीन शिक्षण संसाधन तथा भारत सरकार की कौशल-आधारित शिक्षा नीति के अनुरूप प्रयासों की जानकारी भी साझा की।
माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था एवं संस्कारयुक्त वातावरण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों से जुड़े रहकर भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को सक्षम बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में शैक्षणिक निदेशक श्री एस. एन. पाटवर्धन एवं प्राचार्य श्री सतीश निरंजनि द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।