विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ

जिला आयुष अधिकारी डॉ गिर्राज बाथम के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय आयुर्वेद औषधालय पनवाड़ी में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संवर्धन हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. राय सिंह, बहादुर सिंह हनोतिया, गीता शल्य, विजय एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा प्रकृति को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने की शपथ भी ली।

डॉ. राय सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देशभर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है।

Leave a Comment