दुहाई या बधाई… या कहें इसे लापरवाही??

Jai hind news
Indore
मंगलवार, 1 दिसम्बर रात्रि 10 बजकर 30 मिनट का समय, महू नाका से सुदामा जाने का रास्ता। इस रास्ते पर द्रविड़ नगर का मुहाना, जहाँ पर मार्ग के बीचों बीच यह सूचना फलक लगा है। जो यहाँ से गुजरता रहा एक बार सरसरी नजर से जरूर देख रहा था। एक प्रकार से यह सावधान ही कर रहा था। शायद इसीलिए इस फलक पर “सतर्कता में ही सुरक्षा है” लिखा है।

जिसने भी नागरिक सुरक्षा के लिए यह सतर्कता दिखाई वह बधाई के पात्र है। यहीं पर इस प्रकार सतर्कता की जरूरत है, ऐसा नहीं है। शहर में ऐसे अनगिनत मार्ग हैं जहाँ इस प्रकार की सतर्कता की आवश्यकता है। नगर निगम से हम उम्मीद करते हैं कि शहर के हर हिस्से में कचरा वाहन जाते हैं उनके चालकों से ही जानकारी एकत्र कर इस दिशा में सुधार किया जाए। रात्रि के समय में वाहन चालकों के लिए ऐसी स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है।
बाकी की स्थिति तो यह सूचना फलक खुद ही बयां कर रहा है।

– निशिकांत मंडलोई
( लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं और यह उनके निजी विचार हैं )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *